बच्चों में शिक्षा संस्कार व संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल की हुई स्थापना -ई.ओपी सिंह
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो कुशीनगर
जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पटहेरवां स्थित फोरलेन के समीप महुंअवा में संचालित पी. एन. नैशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को विघालय द्वारा आयोजित स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह व अभिभावक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में
स्कूल के छात्र व छात्राएं तथा अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित रहे।
महुंअवा स्थित पी. एन. नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पटहेरवां के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय व स्कूल के प्रबंधक निदेशक ई.ओ.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष पटहेरवां श्री राय ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विघालय के प्रबंध निदेशक ई.ओ.पी सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्कार सभ्यता व संस्कृति को बच्चों में विकसित करने के उद्देश्य से पीएन नैशनल पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है। उन्होंने ने कहा कि पूर्वांचल के कुशीनगर जिले के पूर्वी छोर पर अत्याधुनिक सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से संचालित वातानुकूलित शिक्षण संस्थान की जरूरत थी जो क्षेत्र के नौनिहालों के भविष्य को संवारने में अपनी महती भूमिका का बखुबी निर्वहन कर रहा है पीएन नैशनल पब्लिक स्कूल में उत्तम शिक्षा की गुणवत्ता के लिए योग्य शिक्षक शिक्षिकाओं की देख देख में बेहतर पठन पाठन की समुचित व्यवस्था की गई है।अंत में उन्होंने ने मेधावी बच्चों व उनके अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
स्कूल की तरफ से स्कूल में पढ़ने वाले टॉपर बच्चों का क्लास में रैंक, कल्चर एक्टिविटी,खेल कूद प्रतियोगिता,सहित सभी टापर्स को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसकी सराहना अभिभावकों ने करतल ध्वनि से किया।
प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने अपनी तरफ से स्कूल के हिंदुस्तान ओलम्पियाड के टॉपर सलोनी गुप्ता व गौरव राव को मेडल व विशेष ट्राफी देकर सम्मानित किया।मेडल व ट्राफी पाकर मेधावीयों के चेहरे खिल उठे।
विघालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी छात्र -छात्राओं, अभिभावक व पत्रकार बंधुओ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा पीएन नैशनल पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।इस कालेज में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के अभिभावकों का बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों व संस्थान के प्रति अटूट विश्वास ही पी.एन.नैशनल पब्लिक स्कूल की धरोहर है।










