Home / Uncategorized / 5 वर्ष के त्रिशांत प्रियव्रत ने विश्व यंगेस्ट ब्लैकबेल्ट अचीवर की उपलब्धि हासिल कर रचा इतिहास

5 वर्ष के त्रिशांत प्रियव्रत ने विश्व यंगेस्ट ब्लैकबेल्ट अचीवर की उपलब्धि हासिल कर रचा इतिहास

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी चितईपुर स्थित कलावती गार्डन प्रांगण में जन सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के द्वारा ब्लैक एंड कलर बेल्ट एग्जामिनेशन का आयोजन किया गया जिसमें की 5 साल के त्रिशांत प्रियव्रत ने विश्व यंगेस्ट ब्लैकबेल्ट अचीवर की उपलब्धि हासिल की
जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के डायरेक्टर दीपू कुमार ने त्रिशांत प्रियव्रत के साथ ही उनके पिता होमी प्रसाद व माता मनु शर्मा को इस उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी मार्शल आर्ट सभी को सिखाना आवश्यक है, युवाओं को यह आत्मरक्षा के साथ है एक अच्छा प्लेटफार्म देकर सर्वांगीण विकास में मदद भी करता है,
मौके पर त्रिशांत प्रियव्रत के पिता होमी प्रसाद व माता मनु शर्मा ने संयुक्त रूप से एकेडमी को धन्यवाद देते हुए बच्चों की उपलब्धि को गर्वान्वित करने वाला पल बताया साथ ही कोच मनीष बिंद का विशेष आभार प्रकट किया एवं सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेल के प्रति बढ़ावा देने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *