अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल व रंजना अग्रवाल ने श्री हनुमान ध्वजा लेकर की पदयात्रा
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति वाराणसी के तत्वाधान में 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के आज ग्यारहवें दिन कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया जी ने आज के मुख्य अतिथि भरत लाडिया, प्रदीप तुलस्यान जी का दुपट्टा उड़ाकर समान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा हनुमान प्रभु जी की रथ पर विराजमान हनुमान प्रभु के विग्रह के समक्ष ज्योत प्रज्वलित करके हनुमान जी की आरती की गई। और सभी भक्तों में लाल ध्वजा लगभग 201 भक्तों में ध्वजा वितरण की गई एवं 61 महिला भक्तों को आरती की थाली प्रदान की गई।यह यात्रा गुरुधाम रविंद्रपुरी दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए श्री संकट मोचन मंदिर तक गयी। जहां श्री हनुमान जी के चरणों में सभी भक्तो द्वारा लाल ध्वजा अर्पित किया गया ।श्री संकट मोचन हनुमान जी के पावन मंदिर प्रांगण में भव्य सुंदरकांड पाठ का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संजय हजारी की सुमधुर वाणी में सुंदरकांड का भावपूर्ण वाचन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद प्राप्त किया। पूरा वातावरण श्रीराम भक्ति में सराबोर हो उठा। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण मे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व आरती हुई और सवामनी प्रसाद के रूप मे लड्डू,फल, ठंडई का वितरण हुआ । भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का संचालन श्री रघु देव अग्रवाल, सिद्धार्थ कपूर, विवेक शर्मा, प्रभात खेतान, अमित अग्रवाल, महेंद्र शर्मा द्वारा मंच का संचालन किया गया। श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार टॉफी, चॉकलेट और सिक्के की माला से किया गया। साथी ही छप्पन भोग,ठंडई,लड्डू वह फल की सवामणि का भोग लगाया गया। अनूप केसरी, अमित शर्मा, सोहन अग्रवाल द्वारा मीठे मीठे भजनों की प्रस्तुति की गई। छम छम नाचे देखो वीर हनुमान, अंजनी को लाल निराला रे भजन पर भक्त मंत्र मुक्त हो गए। रवींद्रपुरी मोड़ पे श्री रितु शाह जी व मानस मंदिर के पास श्रीमती बेला जैन व निशांत जैन जी द्वारा श्री हनुमान जी की आरती कर भक्तों पर पुष्प वर्षा की। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम शाखा द्वारा त्रिदेव मंदिर के सामने हनुमान जी की आरती कर सभी भक्तो में जल वितरण किया गया। इस सफल आयोजन हेतु श्री हनुमान ध्वज प्रभात फेरी समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित सभी गणमान्य जनों व श्रद्धालुओं का हम हृदय से आभार एवं अभिनंदन करते हैं।
विशेष रूप से श्री माहेश्वरी समाज, दादी धाम रामकटोरा, मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा, अरिंदम शाखा तथा अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं का भी हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद, जिनकी सहभागिता से यह आयोजन और भी भव्य एवं सफल बना।इस आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा, सचिव कृष्ण गोपाल तुलस्यान सुरेश तुलस्यान एवं कृष्ण कुमार काबरा,अनिल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,तारा शर्मा,मेघा शर्मा,अंकिता अग्रवाल,रचना अग्रवाल, विश्वनाथ पोद्दार,अशोक कोठारी, इंद्र गुनेचा आदि लोग शामिल थे।










