पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
नव्या क्लब काशी महिला संगठन की तरफ से क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय की अध्यक्षता में होटल ली लोटस ग्रेन्ड में नवसंवत्सर का प्रोगाम बहुत धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक पहनावे मे हिस्सा लिया और नवसंवत्सर के महत्व को समझा महिलाओं ने नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए हिन्दू नव वर्ष को बहुत धूम-धाम से मनाया,
मौके पर संगठन अध्यक्षा अनुपमा राय ने बताया कि
नव्या क्लब काशी महिला संगठन की ओर से हिन्दू नव वर्ष मनाने की ये पहल हमारे समाज के हित में हैं। प्रोग्राम का संचालन – प्रिति राय, सौम्या राय, नितू राय, ऋतु राय, स्वाती, अर्पिता राय, मधुलिका राय, अंजली तिवारी और प्राची राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी के साथ हुआ, अतिथियों का आभार क्लब की अध्यक्ष अनुषमा राय ने व्यक्त किया।










