Home / Uncategorized / 31 मार्च तक टैक्स जमा करें, नहीं तो अप्रैल से होगी कुर्की-जब्ती कार्रवाई: नगर निगम

31 मार्च तक टैक्स जमा करें, नहीं तो अप्रैल से होगी कुर्की-जब्ती कार्रवाई: नगर निगम

पूर्वांचल राज्य
वाराणसी। नगर निगम ने जलकर और सीवर कर पर सरचार्ज माफी की अंतिम तिथि 31 मार्च तय करते हुए बकायेदारों को सख्त चेतावनी दी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और अप्रैल से बकायेदारों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर कुर्की व जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को अवकाश के बावजूद जोनल कार्यालयों में भारी भीड़ रही, जहां 2500 से अधिक भवन स्वामियों ने कुल 2.35 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया। खास बात यह रही कि लगभग 40 प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन माध्यम से हुआ, जिससे डिजिटल भुगतान की ओर बढ़ते रुझान का संकेत मिला।
नगर निगम ने 31 मार्च तक टैक्स काउंटर रात 9 बजे तक खुले रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, लाइसेंस शुल्क और दुकानों के किराये में देरी पर 50 प्रतिशत तक विलंब शुल्क लगाने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *