निरीक्षण में दंत विभाग की ओपीडी में खराब चेयर मिलने पर जताई नाराजगी
रोगी कल्याण के बजट से अस्पतालों में और बेहतर सुविधा बढ़ेगी -बृजेश पाठक डिप्टी सीएम
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो कुशीनगर
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को जिले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर का निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानें तथा अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों व उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं की मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल किया।
उपमुख्यमंत्री श्री पाठक अपने निर्धारित समय पर हेलीकाप्टर से नगर पंचायत फाजिलनगर स्थित पावा नगर महावीर इंटर कॉलेज के मैदान पर उतरे वहां से वाहन द्धारा सीएचसी पर पहुंचे। निरीक्षण में सबसे पहले वह लेवर रूम का निरीक्षण किया वहां से वार्ड, एक्स-रे ओपीडी का एक एक कर निरीक्षण किया।दंत विभाग के ओपीडी में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने मरीजों को बैठाकर देखने वाले चेयर की खराब स्थिति देखकर नाराजगी जताई तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा.चन्द्र प्रकाश से तत्काल चेयर व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने पौध रोपण किया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर की साफ सफाई के साथ रोगी कल्याण के पैसे तत्काल खर्च किए जाए ताकि रोगी व उनके तीमारदारों को अच्छी सुविधा मिल सके। कुशीनगर में सरकारी चिकित्सकों की भारी कमी है के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि इसके बारे में बहुत ही जल्द एक समीक्षा बैठक करेंगे इसके साथ ही कोई चिकित्सक कुशीनगर आना चाहता है तो उसे हम लाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में चिकित्सकों की कमी एक भारी चुनौती है इसका भी समाधान किया जा रहा है।सपा के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा की जमीन खिसक गई है सपा के लोग धर्म व जाति की राजनीति करते हैं उनको विकास के कार्यों से कुछ लेना देना नहीं है।
निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, सीएमओ डा.चन्द्र प्रकाश,एडीएम वि./रा.वैभव मिश्र, एसडीएम कसया डा.संतराज सिंह बघेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अधीक्षक डा.यू.एस.नायक,डा.आराफात,डा.अखिलेश कुमार,डा. साजिद,डा.रविशंकर,डा.एच एन प्रसाद,डा.आर .के. कुशवाहा,डा.अंशिका राय, नेत्र परीक्षण अधिकारी डा.आफताब आलम, फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, महेन्द्र रौनियार,किरन सिंह, श्वेता सिंह सहित सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।










