Home / Uncategorized / सादगी, समर्पण और शिक्षा का प्रतीक रहे साधु मास्टर

सादगी, समर्पण और शिक्षा का प्रतीक रहे साधु मास्टर

सेवा निवृत्ति पर भावुक विदाई

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/रुद्र पाठक

सकलडीहा।कंपोजिट विद्यालय बथावर के प्रधानाध्यापक उमेश सिंह कुशवाहा, जिन्हें क्षेत्र में स्नेहपूर्वक “साधु मास्टर” के नाम से जाना जाता है, आज अपनी दीर्घकालीन शैक्षिक सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामवासियों ने भावभीनी विदाई दीअपनेसरलस्वभाव,अनुशासनप्रियता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध साधु मास्टर ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान अंजुलिका मौर्या ने कहा कि “उमेश सिंह कुशवाहा जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। गांव और विद्यालय उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे। हम उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं।इतना ही नहीं उमेश जी ने बच्चों के साथ साथ विद्यालय भवन में मौजूद कमियों को भी अच्छा बनाने के लिए हमसे तथा उच्चाधिकारियों से मिल कर वार्ता करते तथा उसे ठीक करवाने का काम किया है।
वही प्रधानपति अर्जुन सिंह मौर्या ने बताया कि उमेश सिंह कुशवाहा जी गांव के बच्चों के घर घर जा कर उनको स्कूल तक ले जाने का काम भी करते थे उनका ध्येय गांव का हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचना था जिसे ले कर गावो में बहुत चर्चाएं होती और लोग उनकी सराहना करते थे।
विदाई के क्षणों में साधु मास्टर भी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है और वे सदैव इससे जुड़े रहेंगे।समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं इस मौके पर युवा नेता गोबिंद मौर्या समाज सेवी टनमन यादव गुप्ता सैनी सुशील यादव मास्टर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *