पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
चोपन/सोनभद्र — अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित बबलू पुत्र किशन लाल बंजारा (मूल निवासी: नीमच, मध्य प्रदेश; वर्तमान निवास: चोपन, सोनभद्र) के साथ छलपूर्वक ₹40,000 (चालीस हजार रुपये) की साइबर ठगी की गई। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अभिषेक वर्मा (पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र) द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उनके निर्देशन में अनिल कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय) के मार्गदर्शन तथा रणधीर मिश्रा (क्षेत्राधिकारी नगर) के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस सक्रिय हुई।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में साइबर टीम ने बिना विलंब तकनीकी विश्लेषण प्रारंभ किया। संदिग्ध लेन-देन की गहन जांच करते हुए संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था से तत्काल ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया गया। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी ₹40,000 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के मूल खाते में वापस कराई गई।
साइबर टीम का विवरण:
श्री अखिलेश मिश्रा — प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन
महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला — साइबर हेल्प डेस्क
महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह










