Home / Uncategorized / मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

चहनियां (चन्दौली)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नए शैक्षणिक सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। खण्डवारी देवी इंटर कॉलेज, चहनियां में कक्षा 1 से 12 तक नामांकन लिए जा रहे हैं।

संस्थान के अंतर्गत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों—बीए, एमए, बीएससी, एमएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमएड, बीए एलएलबी तथा एलएलबी—में भी प्रवेश शुरू हो चुका है। इसके अलावा बी.एड., डी.फार्मा और पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द आवेदन कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।यह जानकारी संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है, साथ ही योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जाता है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षक प्रशिक्षण, विधि, पॉलिटेक्निक और फार्मेसी की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे छात्रों को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।विशेष रूप से छात्राओं की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर ही सभी कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अभिभावकों को भी सुविधा मिल सके। आज यह संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां से छात्र इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक और सिविल सेवाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *