पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि शिव कुमार मिश्र व अन्य अतिथियों ने कक्षा एक से 11वीं तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा विभिन्न शिक्षा कार्यों में सक्रिय स्कूल परिवार के अध्यापकों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। स्कूल पुरस्कार सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को दिया गया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य नेहा राय ने कहा कि सफलता में इतराना नहीं व असफलता में घबड़ाना नहीं चाहिए। परिश्रम का फल मीठा होता है। इसी क्रम में स्कूल के प्रबंधक सुनीता तिवारी ने कहा कि भृगु भूमि स्कूल यह केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा का एक सशक्त केंद्र है, जो सम्पूर्ण जनपद में स्वर्णिम इतिहास रचते हुए गौरव बनने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में स्कूल संरक्षक विपिन बिहारी तिवारी ने कहा की विद्यालय अपना आठंव वार्षिकोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को बधाई के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चें अपनी मेहनत और पढ़ाई के बल पर वो हर मुकाम हासिल कर सकते है जिन्हे उनकी ख्वाहिश होती है। श्री तिवारी ने कहा की शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम जो किसी भी मुकाम पर पहुंचने का सबसे सरल रास्ता है, जरूरत है तो बस कड़ी मेहनत का। इसी क्रम में कमलेश तिवारी ने कहा कि जिस फुलवारी को 8 साल पहले सींचा गया था आज वो धीरे धीरे बगिया का रूप ले रहा है। हमे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। उक्त अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक सुनीता तिवारी, वाचस्पति दुबे, कमलेश तिवारी, विवेक तिवारी, अजय तिवारी, अतुल कुमार तिवारी, प्रभात उपाध्याय, रवि कुमार, विजय शंकर उपाध्याय, लक्ष्मण वर्मा, हिमांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशिका तिवारी ने किया। अंत में शैलेश तिवारी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव पर मेधावियों छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत










