Home / Uncategorized / 95 बटालियन सीआरपीएफ के 38 वे स्थापना दिवस पर पौधारोपण कर फीता काट मेला का शुभारंभ

95 बटालियन सीआरपीएफ के 38 वे स्थापना दिवस पर पौधारोपण कर फीता काट मेला का शुभारंभ

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी सीआरपीएफ कमाडेंट 95 बटालियन राजेश्वर बालापुरकर के द्वारा 38 वे स्थापना दिवस पर पौधारोपण कर फीता काट मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। बालापुरकर ने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और अदम्य क्षमता के लिए जानी जाती है भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है।वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर ने अपने जवानों की सराहना की और उन्होंने उनके परिवारजनों को वाहिनी के 38 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी,उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास के साथ, बल पूरी ताकत से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश को सीआरपीएफ की वीरता और बलिदान पर गर्व है।
इस अवसर पर मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए ग्लास-बाल, मटका डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाएं के लिए म्यूजिक चेयर आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें विजेताओं को श्रीमती अर्चना बालापुरकर के हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया साथ में श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती रिंकू उपस्थित थीं।मेले में विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों और पेय पदार्थों को स्टाल लगाकर उपलब्ध कराया गया था। मेले में द्वितीय कमान अधिकारी , श्री आलोक कुमार, , असिस्टेंट कमांडेंट श्री अभिषेक सिंह, श्री रंजन सिंह, श्री शिव कुमार दिक्षित, श्री अभिषेक कुमार,निरीक्षक कमलेश कुमार यादव,प्रिंस सिंह , अनिल कुमार यादव, ,विवेक राय , डी.पी. सिंह, प्रवीण सिंह व बटालियन के जवान अपने अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *