पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
मूर्ख दिवस की पूर्व सन्ध्या पर अस्सी घाट (पुराना) पर वसुधैव कुटुम्बकम के बैनर तले इक्कीसवें धुरन्धर हास्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
अगड़म-बगड़म करतूतो से भरपूर इस वार्षिक हास्य महोत्सव का उद्घाटन इस वर्ष पम्प (ट्रम्प) को तेल लगाकर किया गया। पम्प (ट्रम्प) की अनुमति (परमिशन) मिलने पर ही कवियो को काव्य पाठ करने का मौका मिला। कवियों को उपहार में काशी के सुप्रसिद्ध अण्डर गारमेन्ट कम्पनी (UGC) का लंगोटा, हार्मुज से आये विशेष तेल की सीसी, मुँह बन्द रखने के लिए ताला व महंगाई तथा बेरोजगारी के युद्ध से निपटने के लिए लोटा बम, कटोरा बम, वरिया बम के साथ विभिन्न अगइम-बगड़म उपहार दिये गये। बी०एच०यू० की छात्रा कुमारी प्रिंसी द्वारा गणेश वन्दना (नृत्य) के बाद सुप्रसिद्ध कठपुतली कलाकार मिथिलेश दूबे द्वारा सामाजिक विसंगतियों पर आधारित कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति की गई। सह-संयोजक एडवोकेट रूद्रनाथ त्रिपाठी पुंज द्वारा तेल लगाने की महिमा का बखान करते हुए तेलाष्टकम का पाठ किया गया। उसके बाद पम्प (ट्रम्प) द्वारा उल्टी बोधन (उद्बोधन) किया गया। नव संम्वत्सर का स्वागत करने के लिए कवियों द्वारा सामूहिक पिपहरी वादन किया गया। कवियों को हास्य चश्मा पहनाया गया।
वर्ष 2026 का पण्डित धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरन्धर हास्य सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय हास्य कवि दिनेश देहाती (मध्य प्रदेश) को, पण्डित हरिराम द्विवेदी स्मृति लोक कवि सम्मान कवि ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ प्रकाश मिर्जापुरी (मिर्जापुर) को, पण्डित चन्द्रशेखर मिश्र स्मृति ओज सम्मान कवि योगेश चौहान (सीतापुर) को तथा पण्डित श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति गीत सम्मान सतीश सागर (उज्जैन, मध्य प्रदेश) को दिया गया।
इसके बाद लोक साहित्य भूषण साहित्यकार डा० जयप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में अखिल भारतीय धुरन्धर हास्य कवि सम्मलेन में दिनेश देहाती (मध्य प्रदेश), ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ प्रकाश मिर्जापुरी (मिर्जापुर), योगेश चौहान (सीतापुर), सतीश सागर (उज्जैन, मध्य प्रदेश), डा० जयन्त शाह (रुद्रपुर, उत्तराखण्ड), गुंजा गुनगुन (देवरिया), लक्ष्मीकान्त निर्भिक (सिंगरौली), कृष्णकान्त कामिल (प्रयागराज), कृष्ण कुमार मिश्र (चन्दौली), सहित बदरी विशाल, डा० धर्म प्रकाश मिश्र, नागेश शांडिल्य, राजलक्ष्मी मिश्रा मन……. तया रुद्रनाय त्रिपाठी ‘पुंज’ आदि कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को खूब हंसाया गुदगुदाया गया।
इस वर्ष महोत्सव के मुख्य अतिथि भारतीय कुस्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू व नगर प्रमुख अशोक तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय व नई सुबह के डा० अजय तिवारी व बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष विनोद शुक्ला एडवोकेट रहे। महोत्सव व कवि सम्मलेन का संचालन संयोजक व हास्य कवि नागेश शांडिल्य द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शांडिल्य द्वारा किया गया।
महोत्सव में गोपाल शुक्ला, मदन मोहन पाण्डेय एडवोकेट, रामभरत ओझा, लल्लन तिवारी, मनोज राय, डा० सरोज पाण्डेय, प्रख्यात कथावाचक मृत्युंजय जी महाराज, भोजपुरी गायक व नायक श्रवण सिंह, प्रभुनारायण पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी, कन्हैया दूबे, के०डी०, अंकित सेठ एडवोकेट, विनय मिश्रा, नारे, अरूण कुमार सिंह एडवोकेट, रत्नेश्वर पाण्डेय, एडवोकेट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे










