Home / Uncategorized / श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण

श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण

मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व मेडल देकर बढ़ाया उत्साह, नया सत्र आज से शुरू

पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)।

श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर में सत्र 2025–26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण समारोह सोमवार 30 मार्च को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं सहायक निदेशिका दिव्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी शैक्षिक सत्र 2026–27 से सीबीएसई के नए पाठ्यक्रम के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा (स्किल बेस्ड एजुकेशन) की भी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर कौशल शिक्षा की बारीकियों को समझा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नए शैक्षिक सत्र की कक्षाएं 1 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा यह भी कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *