Home / Uncategorized / आरआरसी सेंटर से खंभा सहित सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ले गए चोर

आरआरसी सेंटर से खंभा सहित सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ले गए चोर

ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के नियारडीह ग्राम पंचायत स्थित आरआरसी सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र) से अज्ञात चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने कैमरे को खंभे सहित उखाड़कर ले जाने की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नियारडीह के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र कुमार मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत में स्थापित आरआरसी सेंटर पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। दिनांक 18 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों ने कैमरे को खंभे समेत उखाड़कर चोरी कर लिया।
मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत चोलापुर थाने में दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *