Home / Uncategorized / हनुमान जयंती पर 251 ब्राह्मणों द्वारा होगा भव्य सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ

हनुमान जयंती पर 251 ब्राह्मणों द्वारा होगा भव्य सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी काशी में स्थित हनुमान घाट के श्री पंचनाम जूना अखाड़ा के अंतर्गत अत्यंत प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में एक दिव्य एवं भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। दिनांक 1 अप्रैल 2026 को 251 ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, जो समस्त श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का अद्वितीय अवसर होगा।
यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं धार्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। सुंदरकांड का पाठ विशेष रूप से संकटों के निवारण एवं मंगल कामनाओं की पूर्ति के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। वहीं, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भक्तों के मन में श्रद्धा, साहस एवं आत्मबल का संचार करता है। 251 ब्राह्मणों द्वारा एक साथ किया जाने वाला यह पाठ अपने आप में एक विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।
इस धार्मिक आयोजन के अगले दिन, अर्थात 2 अप्रैल 2026 को, सभी श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। यह भंडारा सेवा, समर्पण और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक होगा।
उक्त कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने हेतु एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। श्री महंत हरि गिरी जी महाराज के प्रेरणा से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज के अध्यक्षता में एवं महामंडलेश्वर रूपोंमयी नंदगिरि माता जी (काशी पीठाधीश्वर, वीरेश्वर मठ, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) उपस्थित रहकर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी एक सशक्त माध्यम है। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है, ताकि इस पुण्य अवसर का लाभ सभी को प्राप्त हो सके।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने प्रतिष्ठित प्रतिनिधि एवं छायाकार को भेजने का कष्ट करें, जिससे इस दिव्य आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कोठारी योगानंद सरस्वती महाराज , मुकेश सिंह व अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *