Home / Uncategorized / वाराणसी में अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

वाराणसी में अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

76 किग्रा में मेरठ की इतिशा ने जीता स्वर्ण

पूर्वांचल राज्य
वाराणसी
बेलवरिया में आयोजित अंडर-20 जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का मंगलवार को भव्य उद्घाटन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह “बबलू” ने किया। उन्होंने महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उन्होंने पूर्वांचल में कुश्ती के विकास पर जोर देते हुए पारंपरिक मिट्टी के अखाड़ों में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से मजबूत कुश्ती ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिला सकती है। साथ ही संघ की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, जय सिंह “पप्पू”, सतीश राय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुनील राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन एवं स्वागत वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 50 किग्रा में ईशा खोखर (बागपत), 57 किग्रा में काजल चौधरी (मथुरा), 59 किग्रा में स्वाति यादव (गौतम बुद्ध नगर), 62 किग्रा में कशिश यादव (वाराणसी), 65 किग्रा में सोनाली शर्मा (मेरठ), 68 किग्रा में भूमि सिंह (बिजनौर) तथा 72 किग्रा में पायल यादव (बीएचयू) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं 76 किग्रा भार वर्ग में मेरठ की इतिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों की भागीदारी से वाराणसी में खेल का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *