Home / Uncategorized / दुद्धी में दर्दनाक हादसा: मासूम ने खेल-खेल में पी लिया थिनर, हालत गंभीर

दुद्धी में दर्दनाक हादसा: मासूम ने खेल-खेल में पी लिया थिनर, हालत गंभीर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई। खेल-खेल में 7 वर्षीय मासूम ने थिनर पी लिया और अपने छोटे भाई को भी पिला दिया, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह का 7 वर्षीय पुत्र परम सिंह घर में चल रहे पेंटिंग कार्य के दौरान जमीन पर रखे झोले से थिनर निकालकर पी गया। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब बच्चे के पिता घर के बाहर खड़ी बाइक अंदर ला रहे थे।

इसी दौरान परम की नजर झोले में रखे थिनर पर पड़ी और उसने अनजाने में उसे पी लिया। इतना ही नहीं, उसने पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी थिनर पिला दिया।

प्रियांशु ने थिनर का थोड़ा सा सेवन करते ही तुरंत उल्टी कर दी, जिससे उसकी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हुई। लेकिन परम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब छोटे भाई से पूछताछ की, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ।

घबराए परिजन तुरंत परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

डॉ. मनोहर सिंह के अनुसार, बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे उल्टी कराकर शरीर से जहरीले तत्व निकालने की कोशिश की जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

कि घर में खतरनाक रसायनों को खुले में रखना कितना घातक हो सकता है। थोड़ी सी असावधानी बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है।

बच्चों को खतरनाक चीजों के कि बच्चों की सुरक्षा में जरा सी भी लापरवाही गंभीर हादसे में बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *