पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। विकास खंड बेलहरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, छात्र छात्राओं के स्वागत में फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। जहां विद्यालय आगमन पर बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर किया गया। दिन में बच्चों के लिए विभिन्न रोमांचक खेलों का भी आयोजन किया गया। मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिए पूड़ी सब्जी और खीर की व्यवस्था की गई थी। नवीन सत्र के पहले दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समारोह के बाद अजय कुमार सिंह प्र प्र अ ने अपने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल उपयोग पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह प्र प्र अ, सहायक अध्यापक आशुतोष ओझा, सहायक अध्यापक संतोष तिवारी तथा शिक्षा मित्र शिव जी गुप्ता उपस्थित रहे।
नए सत्र के शुभारंभ पर छात्र छात्राओं का हुआ अभिनंदन










