Home / Uncategorized / वन्देमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर जेएनसीयू में होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

वन्देमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर जेएनसीयू में होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। वन्देमातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट की संकल्पना एवं विकसित भारत विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 04 और 05 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। ग्रामीण संविकास संस्थान द्वारा 31वें पृथ्वी पर्व पर आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी के संरक्षक माननीय कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता होंगे। इस संगोष्ठी के सुगम एवं सफल आयोजन के लिए कुलसचिव एस एल पाल द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। माननीय कुलपति द्वारा इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापकों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक कीगयी। इस बैठक में आयोजन से संबंधित सभी बिंदुओं पर परिचर्चा की गयी। कुलपति जी ने सभी प्राध्यापकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी सदस्य इस आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें। इस संगोष्ठी के निदेशक प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सह निदेशक ग्रामीण संविकास संस्थान,गोरखपुर एवं समन्वयक प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी होंगे। देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद इस संगोष्ठी में सहभाग करते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली का विकसित भारत के निर्माण में योगदान विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस संगोष्ठी के सचिव डॉ. शशि भूषण एवं सह सचिव डॉ.गुंजन कुमार सहित सभी प्राध्यापक एवं अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *