पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में प्राप्त 05 पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर उनके आवंटिंत थानों ( बांसडीह रोड, सुखपुरा, सहतवार, उभांव व नगरा) के लिए रवाना किया गया। उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसी भी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए व आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर बेहतर संवाद बनाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया कृपाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर/यूपी-112 उस्मान, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 व उपनिरीक्षक परिवहन शाखा यूपी-112 बलिया उपस्थित रहे।
सेवा, सुरक्षा, संवेदना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है- बलिया पुलिस










