पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद के नवीन सत्र का आगाज हो गया। सत्रारंभ में जनपद के अधिकांश विद्यालयों पर नौनिहालों का जोरदार अभिनदंन किया गया। विकास खंड सोहांव के पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक को छात्र छात्राओं के स्वागत में फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। जहां विद्यालय आगमन पर बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर किया गया। दिन में बच्चों के लिए विभिन्न रोमांचक खेलों का भी आयोजन किया गया। मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिए पूड़ी सब्जी और खीर की व्यवस्था की गई थी। नवीन सत्र के पहले दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज राय, होशिला यादव, अभिषेक तिवारी, राजेश राय, बुशरा जबीं, बिंदु राय, अंकिता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
सत्रारंभ में हुआ नौनिहालों का अभिनदंन










