Home / Uncategorized / कोनिया के लाल पदोन्नत होकर अरविंद पाण्डेय बने सी.ओ.

कोनिया के लाल पदोन्नत होकर अरविंद पाण्डेय बने सी.ओ.

भदोही। डीघ ब्लॉक अन्तर्गत कोनिया के भभौरी ग्राम पंचायत के मूल निवासी और सीतापुर जनपद में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अरविंद पांडे को उनकी शानदार कार्यशैली और ईमानदारी का प्रतिफल देते हुए विभाग द्वारा क्षेत्राधिकारी (सी.ओ.) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।मूल रूप से भभौरी निवासी श्री अरविंद पांडे की यह सफलता उनकी दशकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
भर्ती: उन्होंने वर्ष 1996 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (Sub Inspector) के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
अनुभव: करीब 30 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभाग के प्रति पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और सेवा भाव की मिसाल पेश की है।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
उनकी इस पदोन्नति की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भभौरी सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों निशांत सिंह बसगोती ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अरविंद पांडे जी ने अपनी मेहनत से समाज और विभाग का नाम रोशन किया है। उनके अनुशासित जीवन और कार्य के प्रति निष्ठा आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *