पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेले पिता ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार जबरन संबंध बनाए। किशोरी के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। चाइल्ड हेल्पलाइन से मिली सूचना बुधवार को चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद टीम संबंधित गांव पहुंची। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सौतेला पिता नाबालिग का यौन उत्पीड़न कर रहा है। टीम ने परिवार से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई और पीड़िता की मां को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। जांच में सामने आई बात बताया गया कि किशोरी को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने जांच कराई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूछताछ में किशोरी ने सौतेले पिता पर लंबे समय से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़िता की मां की तहरीर पर बरखेड़ा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
पीलीभीत में नाबालिग के शोषण का आरोप, गर्भावस्था के बाद मामला उजागर










