Home / Uncategorized / चौराहे पर पुलिस का सख्त शिकंजा: बिना हेलमेट चालकों में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ चेकिंग से सख्त संदेश

चौराहे पर पुलिस का सख्त शिकंजा: बिना हेलमेट चालकों में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ चेकिंग से सख्त संदेश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली
पल्टू मिश्रा
महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुलिस ने अचानक सख्ती दिखाते हुए मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बिना हेलमेट वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए।
,शाम करीब 5:30 बजे पुलिस चौकी शिकारपुर के प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने दल-बल के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचे और सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। अभियान के दौरान खासतौर पर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर नजर रखी गई, वहीं चार पहिया वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की। अचानक शुरू हुए इस अभियान से वो वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई लोग पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदलते दिखाई दिए।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि “लोग अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हों और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि हादसों में जान-माल की क्षति को रोका जा सके।”
पुलिस की इस सख्ती ने जहां क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ाया है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के लिए कड़ा संदेश भी दिया है। यदि ऐसे अभियान लगातार जारी रहे, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *