पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ संवाददाता अब्दुल कलाम/
कुशीनगर :खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल के पास बुधवार को रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में जा गिरी। इस हादसे में 04 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महावनखोर उर्फ बड़हरा गांव से भैंसहा स्थित दुर्गा मंदिर मेले में दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को नहर से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
घायलों में किस्मती देवी (55), प्रभावती (54), विमला (40), निर्मला (45), बबली यादव (40), समरीता देवी (70), पारस सिंह (60), प्रीति शर्मा (10), समय सिंह, मनोरमा (55), प्रभावती (50), रजवंत, नेबुला देवी, संदीप निषाद (15), विश्वकर्मा राजभर, आरती राजभर, दिव्यांश राजभर, अंशा सिंह, वशिष्ठ सिंह और पुनीता सिंह शामिल हैं। वहीं, ट्रॉली में सवार मीरा देवी उम लगभग (50) वर्ष % पति छोटेलाल सिंह ,शकुंतला देवी उम लगभग (65) वर्ष पति कृपाल शर्मा, निर्मला देवी उम लगभग (40)पति सुरेश सिंह, विमला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री देव नारायण जी .एम सिंह सहित महेंद्र सिंह, रामध्यान मल्ल, जगदीश मल्ल और सोहन चौधरी मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी चार महिलाओं की मौत दर्जनों लोग घायल









