Home / Uncategorized / साइबर टीम की तत्परता से फ्रॉड के ₹18 हजार वापस, पीड़ित को मिली राहत

साइबर टीम की तत्परता से फ्रॉड के ₹18 हजार वापस, पीड़ित को मिली राहत

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र (अनपरा): उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत थाना अनपरा की साइबर टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए व्यक्ति की पूरी धनराशि ₹18,000 सफलतापूर्वक वापस कराई।

अनपरा थाना क्षेत्र के ATP कॉलोनी निवासी नैन कुमार सिंह ने दिनांक 30 मार्च 2026 को गलती से PhonePe के माध्यम से ₹18,000 की राशि एक अज्ञात मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दी। अपनी गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल किया और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, थाना अनपरा के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर धनराशि को तत्काल होल्ड कराया। इसके पश्चात आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के जरिए समन्वय स्थापित किया गया।

टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप, पूरी ₹18,000 की राशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई।

इस सफल कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क के कर्मी आनन्द्र मोहन बिन्द्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *