Home / Uncategorized / फर्जी एजेंट बनकर MBBS सीट दिलाने का झांसा, 22 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्जी एजेंट बनकर MBBS सीट दिलाने का झांसा, 22 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र स्थानीय पुलिस के अंतर्गत साइबर क्राइम पुलिस ने नीट/एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खुद को एजेंट बताकर छात्रों और उनके अभिभावकों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज, काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट कन्फर्म होने का दावा किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ितों से करीब ₹22 लाख की ठगी कर ली।

मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, बैंक से जुड़े दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह लंबे समय से इसी तरह छात्रों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि:
किसी भी एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं
एडमिशन प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक काउंसलिंग सिस्टम पर ही भरोसा करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *