Home / Uncategorized / लालमती देवी इंटर कालेज बरगदवा में भव्य वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि रोहन चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया

लालमती देवी इंटर कालेज बरगदवा में भव्य वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि रोहन चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महाराजगंज|नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लालमती देवी इंटर कालेज, बरगदवा में शुक्रवार को रंग-बिरंगे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोहन चौधरी जी ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और विद्यालय परिवार के साथ मिलकर इस भव्य समारोह में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें छात्रों ने नृत्य, गान, नाटक और कविता पाठ जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि रोहन चौधरी जी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ”शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और आत्मविश्वास के निर्माण का सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी की छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। आज के दौर में आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।”
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्री लालचंद चौधरी जी तथा क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति, सरपंच, शिक्षाविद् और अभिभावक उपस्थित रहे। श्री लालचंद चौधरी जी ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया और विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
रोहन चौधरी जी ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और सभी विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *