पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ संवाददाता अब्दुल कलाम/ जनपद महाराजगंज के विकासखंड घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरैचा नवका टोला में सदर विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल अपने लोगों के साथ हसनदार मैया के घर वलिमा में पहुंचे उन्होंने हसंदर मियां के घर पर वर वधु को आशीर्वाद दिया। मजाकिया तौर पर कुछ लोगों ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है और आप विधायक प्रतिनिधि हैं उसके बावजूद आप हसंदर मियां के घर आए हैं उसके जवाब में विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि यह हमारा व्यक्तिगत संबंध है। आज देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है बिना भेदभाव के सारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। विधायक प्रतिनिधि के साथ में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोनू बाबा, भाजपा मंडल प्रभारी अब्दुल कलाम, छोटे मिस्त्री, अब्दुल समद मिस्त्री, रफ्तार अली, लक मोदीन अंसारी, गणेश मिस्त्री, पिंटू तिवारी, केशव प्रसाद, मुरारी जायसवाल, डॉ अजय जायसवाल शाहिद ग्रामीण उपस्थित रहे।
हसंदार मियां के घर वलीमा में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल










