Home / Uncategorized / मां का अद्भुत प्यार, नौकरी का 40 साल, बेमिशाल भावुक हुआ हर दिल

मां का अद्भुत प्यार, नौकरी का 40 साल, बेमिशाल भावुक हुआ हर दिल

सहायक कोषाधिकारी का विदाई समारोह
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। तेरे आंगन में फूलों की बरसात हो, हर खुशी से तुम्हारी मुलाकात हों… अपने गम की अमावस कहीं छोड़ दो, तेरे घर में सदा चांदनी रात हो…। कुछ इसी अंदाज में सैकड़ों सहयोगियों और शुभचिंतकों ने सहायक कोषाधिकारी धर्मनाथ गोस्वामी को सेवानिवृत्ति विदाई दी। आयोजित कार्यक्रम न सिर्फ विदाई समारोह बल्कि एक भावुक और गरिमापूर्ण अवसर था, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए गोस्वामी जी के वर्षों की समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।
हनुमानगंज स्थित एक होटल में आयोजित विदाई समारोह का शुभारम्भ मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे के नेतृत्व में ट्रेजरी बलिया के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने प्रिय सहायक कोषाधिकारी धर्मनाथ गोस्वामी और उनकी धर्मपत्नी सावित्री गोस्वामी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम से सम्मानित कर किया। इसके बाद मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा सम्मानित करने का दौर शुरू हुआ, जो देर तक जारी रहा। सभी ने अपने-अपने अंदाज में सम्मानित करते हुए स्मृतियां साझा की। कहा कि आज हम भारी मन से अपने ‘आदरणीय श्री’ को विदाई दे रहे है, जो दशकों के अनुकरणीय नेतृत्व के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विदाई समरोह में सबसे भावुक पल तब आया, जब सेवानिवृत सहायक कोषाधिकारी धर्मनाथ गोस्वामी को सम्मानित करने उनकी सासू मां फूलकुमारी मंच पर पहुंची। मां ने कांपते हाथों से अपने लाडले पर पुष्प बरसाएं, जो अविस्मरणीय पल बन गया। यही नहीं, गोस्वामी जी को बहुत ही सौभाग्यशाली कहा जायेगा, जिन्हें सेवानिवत्ति पर मां का प्यार मिला। इस दौरान गोस्वामी जी के पुत्र सुमीत कुमार गोस्वामी व शुभ्रांशु गोस्वामी के साथ ही हर्षिता आनंद, कंचन, इनू तथा अजय भारती व संजय कुमार भारती मौजूद रहे। बलिया शहर के संकट मोचन कालोनी निवासी धर्मनाथ गोस्वामी ने 14 मार्च 1987 को एक बाबू के रूप में जिला कोषागार में कार्यभार संभाला, तब से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखें। मूलरूप से बक्सर के डुमरांव के रहने वाले गोस्वामी जी की दूरदृष्टि शानदार और व्यवहार लाजबाब है। गोस्वामी जी ने टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया और उनका द्वार हमेशा सभी के लिए खुला रहा। सहायक कोषाधिकारी के पद पर आसीन् होने के बाद भी गोस्वामी जी सबके प्रिय बनें रहे, जिसकी स्पष्ट तस्वीर विदाई समारोह में उभर कर सामने आई। यह कहने में अतिश्योक्ति नहीं कि गोस्वामी जी हर दिल अजीज है, क्योंकि उनके प्रति लोगों में प्रेम की अद्भुत छटा दिखी। सभी ने गोस्वामी जी के सुखद और रोमांच से भरे सेवानिवृत्ति जीवन की कामना की। उक्त समारोह के दौरान संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ बलिया के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, कोषागार संघ बलिया के अध्यक्ष अवधेश यादव, कौशल उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, रजिन्द्र प्रसाद, रमेश कुमार, सरोज कुमार, सत्यभान, पूर्व कैशियर अरुण कुमार वर्मा, रामचंद्र बाबू इत्यादि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *