Home / Uncategorized / जे एन सी यू के कृषि विभाग के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

जे एन सी यू के कृषि विभाग के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के प्रभारी डॉ लाल विजय सिंह के नेतृत्व में कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीवों का राष्ट्रीय ब्यूरो, मऊ में कृषि छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया l छात्र-छात्राओं ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को एनबीआईएएम के निदेशक डॉ. हर्ष वर्धन सिंह द्वारा सूक्ष्मजीव आधारित कृषि तकनीकों, जैव उर्वरक, जैव नियंत्रण एवं आधुनिक अनुसंधान विधियों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान किया । उन्होंने बताया कि सूक्ष्मजीव कृषि उत्पादन में वृद्धि, मृदा उर्वरता के संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने प्रयोगशालाओं में संचालित विभिन्न शोध कार्यों जैसे माइक्रोबियल कल्चर, जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों एवं उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी अमित राय ने छात्रों को संस्थान की प्रमुख गतिविधियों एवं अनुसंधान कार्यों से अवगत कराया। संस्थान के वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करता हैं तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को समझने में सहायक होते हैं। शैक्षणिक भ्रमण टूर के साथ कृषि संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमर सिंह गौर, डॉ. उपेंद्र मौर्य, डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. कुलदीप कुमार एवं डॉ. अंजलि भारद्वाज शामिल रहे ।
निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजय कुमार चौबे, डॉ अनुराधा राय सहित अन्य आचार्य गणो ने शैक्षणिक भ्रमण टूर का सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *