पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में टेट (टीईटी) अनिवार्यता के खिलाफ आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में प्रतिभागिता के लिए बलिया के हजारों शिक्षकों ने शुक्रवार को दिल्ली कूच किया। प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व मंत्री डॉ. राजेश पांडेय के नेतृत्व में दिल्ली रवानगी से पहले शिक्षकों ने बलिया रेलवे स्टेशन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेवजह थोपें गए टेट को शिक्षक कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। नियुक्ति के समय सभी प्रक्रिया और मानक पूरा करने वाले शिक्षकों के साथ सरकार का रवैया न्यायसंगत नहीं है। टेट अनिवार्यता के विरुद्ध 4 अप्रैल को दिल्ली में देशभर से शिक्षक जुटेंगे और तब तक लड़ेंगे, जब तक सरकार इस दिशा में ठोस और सार्थक रास्ता न निकाल दें। कहा कि बलिया से बड़ी संख्या में शिक्षक धरना-प्रदर्शन में प्रतिभागिता के लिए ट्रेन, बस या फिर निजी साधनों से पहुंच रहे है।
टेट अनिवार्यता के खिलाफ जनपद के शिक्षक दिल्ली रवाना










