पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी, माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार समिति के तत्वावधान में काशीपुरा स्थित माँ जगत् जननी जगदम्बा माँ विन्ध्यवासिनी का बहुत ही सुन्दर एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में काशीपुरा स्थित गंगू का शिवाला अखाड़ा से माँ विन्ध्यवासिनी चालीसा, स्तोत्र पाठ करने के पश्चात् बहुत सुन्दर ढंग से बधावा उठाया गया, जिसमें कसेरा समाज के प्रत्येक परिवार से माला, प्रसाद, चुनरी, नारियल, फल थाल में सजाकर काशीपुरा स्थित गंगू का शिवाला से माता का जयकारा लगाते हुए अखण्ड दीप एवं धातु निर्मित ध्वजा लिए एक बहुत बड़ा जुलूस उठाया गया, जिसमें कसेरा समाज से भारी संख्या में नर-नारी, बड़े-बुजुर्ग शामिल रहे। जुलूस काशीपुरा से बुलानाला, चौक, गोविन्दपुरा होते हुए माता के दरबार में पहुंचा, जहाँ सभी भक्तों का प्रसाद भरा थाल माता के चरणों में अर्पित किया गया। विन्ध्यवासिनी स्तोत्र पाठ के बाद मातारानी की भव्य आरती की गयी। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर सर्वश्री अध्यक्ष विनोद कसेरा जी, उपाध्यक्ष रतन लाल जी, महामंत्री घनश्याम कसेरा जी, उपमंत्री संतोष कसेरा, कोषाध्यक्ष श्री चन्द्र कसेरा जी, संगठन मंत्री बुद्ध लाल कसेरा, मिडिया प्रभारी अनिल कसेरा, अमन कसेरा, अर्जुन प्रसाद, सवन कसेरा, मुकेश कसेरा, विवेक कसेरा, रामकिशोर कसेरा, मनोहर लाल कसेरा सहित काफी संख्या में विशिष्ट जन मौजूद रहे, इस अवसर पर महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी।










