Home / Uncategorized / विद्युत वितरण उपखण्ड रोहनिया के अन्तर्गत विद्युत उपकेन्द्र कोरौता पर सभी संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई

विद्युत वितरण उपखण्ड रोहनिया के अन्तर्गत विद्युत उपकेन्द्र कोरौता पर सभी संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी ।

विद्युत वितरण उपखण्ड रोहनिया के अन्तर्गत 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र कोरौता पर सभी संविदाकर्मियों की बैठक आयोजित कि गई इस बैठक में उपखण्ड अधिकारी रोहनिया श्री कृष्ण कान्त ओझा ने संविदाकर्मियों की सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एस.डी.ओ. श्री कृष्ण कान्त ओझा ने सभी संविदाकर्मियों को सुरक्षा उपकरण के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया एवं संविदाकर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी सभी मानको को पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्हे सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करने हेतु शपथ भी दिलाई गई ताकि कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित कि जा सकी बैठक में अवर अभियंता श्री रविकुमार, उपकेन्द्र परिचालक सतीश कुमार पटेल, लाइनमैन राकेश कुमार लाइनमैन अजय कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *