जिला अस्पताल को समाप्त करने की शाजिस को करेंगे नाकाम- अरुण द्विवेदी
आज ३ अप्रैल जिला कॉंग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला काँग्रेस कमेटी कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी काँग्रेस भवन चंदौली में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों, संगठन व जिले में जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि शासन सत्ता के लोग पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला अस्पताल का अस्तित्व मिटाने का कार्य करेंगे तो चंदौली कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी लोगों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। शासन सत्ता को मजबूर करेगी कि जिला अस्पताल अपने वजूद में कायम रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली के ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जिस तरह से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाप के स्थानांतरण किये जा रहे हैं, जिला अस्पताल की सुबिधा को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यह प्रतीत होने लगा है कि भाजपा सरकार पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल को समाप्त कर देना चाहती है। लेकिन काँग्रेस पार्टी किसी भी दशा में इनको अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने देगी जल्द ही हम अपने सीनियर नेताओं, कार्यकर्ताओं व जिले की आम जनता के साथ मिलकर जिला अस्पताल बचाओ आंदोलन करेंगे। आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव जमशेद अहमद ने अपने समर्थकों संग कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया छात्र नेता ज्ञान सिंह के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।उक्त कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता मधु राय रजनी कांत पांडेय राम नंद यादव सतीश बिंद गंगा प्रसाद शिवतपस्या तिवारी नवीन पाण्डेय चंद्र वंश यादव श्रीकांत पाठक अमरदेव राम दिलीप यादव दीनदयाल विश्वकर्मा राजू कुमार अनिल श्रीवास्तव राकेश पाठक राकेश सिंह योगेंद्र सिंह रामौतार यादव विजय कुमार ज्ञान प्रकाश तिवारी किरन श्रीवास्तव मनोज
सिंह शमशेर खान जमशेद अहमद ज्ञान सिंह संतोष चौबे सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। संचालन शिवेन्द्र मिश्रा ने किया।










