Home / Uncategorized / दुद्धी कोर्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

दुद्धी कोर्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

दुद्धी (सोनभद्र)। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मा. न्यायालय दुद्धी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा समग्र सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, प्रत्येक आगंतुक की सतर्क निगरानी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त, न्यायालय परिसर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया गया, जिससे आमजन एवं न्यायिक प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *