पूर्वांचल राज्य ब्यूरो अमित पाठक वाराणसी
विद्युत वितरण उपखण्ड रोहनियों के अन्तर्गत 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र रोहनिया पर “विद्युत सुरक्षा नियम एवं विद्युत सुरक्षा उपकरण का उपयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रोहनियों श्री कृष्ण कान्त ओझा ने संविदाकर्मियों की सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एस.डी.ओ. श्री कृष्ण कान्त ओझा ने सभी संविदाकर्मियों को सुरक्षा उपकरण के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया एवं अवर अभियंता श्री रोहित कुमार द्वारा सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं शटडाउन नियमों के पालन करने हेतु समस्त तकनीकी कर्मियों को शपथ दिलाई एवं सुरक्षा सम्बन्धी सभी मानको को पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया ताकि कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित कि जा सकी एवं अनावश्यक विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपकेन्द्र परिचालक जयसिंह, लाइनमैन मनीष सिंह, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अरविन्द, रामाश्रय व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।










