Home / Uncategorized / सिसवा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 35 लोगों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

सिसवा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 35 लोगों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/सिसवा बाजार ।
नगर क्षेत्र स्थित श्रीश्याम मंदिर अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे सामाजिक दायित्व बताया।
शिविर में जिला चिकित्सालय महराजगंज के चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मौर्य एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की। आवश्यक परीक्षणों के बाद योग्य पाए गए लोगों से पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान करने वालों में शैलेश सुल्तानिया, विमल सिंघानिया, मनीष भूत, अंकित केडिया, शिवम सुल्तानिया, अर्चना अग्रवाल, श्याम कुमार वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, धीरज गाड़िया, आशुतोष अग्रवाल, दिनेश भूत, अभिषेक रूंगटा, तारकेश्वर नाथ मित्तल, मोहित अग्रवाल, सन्नी बंका, मुकेश अग्रवाल, मनोज सुल्तानिया, रोहित अग्रवाल, अनिल केडिया, अनीता केडिया, आशुतोष गाड़िया, सौरभ खेतान, मानस गाड़िया, मनीष सिंघानिया, हर्षित भालोटिया, बनारसी गुप्ता, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, रवि सिंघानिया, मोहित अग्रवाल सहित कुल 35 लोग शामिल रहे।
रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकता है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नितिन अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, दिनेश भूत, अंकित केडिया, मानस गाड़िया, सौरभ खेतान, मुकेश अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह शिविर समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *