Home / Uncategorized / सभी धर्म प्रेमियों के सौजन्य से चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

सभी धर्म प्रेमियों के सौजन्य से चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
​बलिया। हुकुम छपरा गंगापुर गंगा घाट पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के तत्वावधान में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सातवें दिन भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए सुबह से ही भारी संख्या में भक्त कतारबद्ध होकर परिक्रमा कर’यज्ञ नारायण’ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। ​भृगु काशी के रूप में मां गंगा की भव्य आरती ​सायं काल का दृश्य अत्यंत मनोरम और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा। आचार्य मोहित पाठक के कुशल सानिध्य और निर्देशन में भक्तों ने ‘भृगु काशी’ के रूप में गंगा आरती का दर्शन कर रहे हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई इस आरती ने श्रद्धालुओं को काशी की दिव्यता का अनुभव कराया।
​श्रीराम विवाह प्रसंग जीवंत झांकी ने मोहा मन ​यज्ञ के साथ-साथ चल रही श्री राम कथा में आज आचार्य उत्कर्ष जी ने प्रभु श्री रामचंद्र भगवान की दिव्य झांकी के साथ श्री राम विवाह के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। ​जैसे ही श्री राम और माता सीता के विवाह की कथा शुरू हुई, पूरा पंडाल ‘सिया-राम’ के जयकारों से गूँज उठा। ​भक्तों का उत्साह विवाह की दिव्य झांकी को देख भक्त स्वयं को रोक नहीं पाए और भाव-विभोर होकर झूमने व नृत्य करने लगे। ​आचार्य मोहित पाठक ने इस अवसर पर बताया कि इस महायज्ञ और कथा श्रवण से न केवल आध्यात्मिक शांति मिल रही हैं बल्कि यह आयोजन लोक कल्याण और विश्व शांति के मार्ग को भी प्रशस्त करता है। यज्ञाचार्य शौनक द्विवेदी सहित अमन जी, मनीष जी, अतुल जी, बृहस्पति जी सहित गुरुकुलम के बटुक ब्रह्मचारी वैदिक पूजन पाठ का कार्य सम्पन्न करा रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *