पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद की रेवती पुलिस ने चोरी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की दो थालियां, एक परात और एक लोटा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 3 मार्च को रेवती थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें वादी ने बताया था कि उनके घर के कमरे से फूल के बर्तन और गहने चोरी हो गए थे। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के क्रम में, 4 अप्रैल को उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर, पुलिस ने कोलनाला तिराहा के पास से दो अभियुक्तों को दोपहर 2:45 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान भोला प्रसाद (28 वर्ष) पुत्र अनंत प्रसाद और शैलेश कुमार (25 वर्ष) पुत्र देवमुनि प्रसाद के रूप में हुई है। ये दोनों बिन्द टोली तिवारी की मिल्की, रानीगंज, थाना बैरिया, जनपद बलिया के निवासी हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की दो थालियां, एक परात और एक लोटा बरामद किया गया। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी के साथ कांस्टेबल अंकित सिंह, कांस्टेबल शिवशंकर जायसवाल और कांस्टेबल प्रवेश यादव शामिल थे।
पुलिस ने चोरी के दो आरोपी को किया गिरफ्तार किए कब्जे से पीली धातु के बर्तन बरामद










