पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के शाश्वत उपाध्याय ने हापुड़ में आयोजित यूथ अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनपद के सोनबरसा गांव निवासी शाश्वत ने राज्य स्तर पर पहुंचने से पहले जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम प्राप्त किया है।
उनकी इस सफलता में कोच जगदीश यादव का विशेष मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण रहा है। कोच के निर्देशन में शाश्वत ने अपनी तकनीक और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान केंद्रित किया। शाश्वत की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
हापुड़ यूथ अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाश्वत उपाध्याय ने जीता कांस्य पदक










