पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष तिवारी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक (विधि) ने एक पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। बलिया जनपद के धर्म बाग (सुरेमनपुर) के मूल निवासी हर्ष तिवारी वर्तमान में प्रयागराज उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी के भतीजे हर्ष तिवारी की इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। यह जिम्मेदारी आमतौर पर ऐसे अधिवक्ताओं को सौंपी जाती है, जो जटिल सेवा और प्रशासनिक मामलों में प्रभावी कानूनी पैरवी के लिए जाने जाते हैं। संजीव तिवारी, बबलू तिवारी, आलोक तिवारी, शिवशरण तिवारी और चंद्रशेखर तिवारी सहित कई स्थानीय लोगों ने हर्ष तिवारी को उनके मनोनयन पर बधाई दी है।
बलिया के हर्ष तिवारी यूपीसीडा के पैनल में अधिवक्ता नियुक्त










