Home / Uncategorized / साइबर ठगों से 30 हजार 11 रुपये 18 पैसा रिकवर कर लाई पुलिस

साइबर ठगों से 30 हजार 11 रुपये 18 पैसा रिकवर कर लाई पुलिस

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन मामलों में पुलिस तत्परता दिखाती है और पीड़ित को रकम वापस करवाने का पूरा-पूरा कोशिश करती है। इसी कड़ी में गड़वार थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाली गई 30 हजार 11 रुपये 18 पैसा शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया है।
पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र (निवासी : गड़वार, थाना गड़वार, जनपद बलिया) ने हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनके यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के खातें से 02 सितम्बर 2025 को को 30 हजार ग्यारह रुपये अट्टारह पैसे फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार थाना पुलिस ने तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की, जिसके फलस्वरूप 05 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता मनीष कुमार के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि  न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। गड़वार पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हितेश कुमार, उप निरीक्षक अब्दुल हफीज (साइबर प्रभारी थाना गड़वार, बलिया), हेड कां. भीम कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर, थाना गड़वार बलिया), आरक्षी विवेक कुमार यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया) व आरक्षी लवकुश गुप्ता (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया) शमिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *