Home / Uncategorized / मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस का जनजागरूकता अभियान

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस का जनजागरूकता अभियान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें और जागरूक रहकर स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112 आपातकालीन सेवा, 1090 / 1091 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *