Home / Uncategorized / भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने मोहन प्रसाद गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने मोहन प्रसाद गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित लखन बाबा के प्रांगण में रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन प्रसाद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के सदस्य बनाये जाने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों को बधाई देने वाले का तांता लग गया। वहीं क्षेत्र के युवाओं द्वारा मोहन प्रसाद गुप्ता को अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील पांडेय एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर नंदपुर प्रधान ओम प्रकाश पांडेय, सुल्तानपुर के प्रधान संपूर्णानंद, युवा नेता धीरज पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, रविकांत मिश्रा, दीपू गुप्ता, मनजीत दुबे, निखिल यादव, गुरु तिवारी, नवीन चौबे सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *