Home / Uncategorized / तेंदुए के हमले से घायल का सहारा बने मंत्री अनिल राजभर, दिया एक-एक लाख का मुवावजा

तेंदुए के हमले से घायल का सहारा बने मंत्री अनिल राजभर, दिया एक-एक लाख का मुवावजा

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर )

पिछले साल 23 मई को क्षेत्र के गौराकलां गांव में तेंदुए के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर डट गई थी और जाल बिछाकर उसे पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ मे आया था।इस दर्दनाक घटना में घायल हुए सुनील निवासी कमौली, जयदेव निवासी गौराकलां तथा प्रदीप मौर्य निवासी शंकरपुर नवापुर को रविवार को एक–एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देकर बड़ी राहत दी गई। यह सहायता राशि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा प्रदान की गई, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।मंत्री अनिल राजभर ने स्पष्ट कहा कि हमारी सरकार पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ती। किसी भी तरह की घटना हो, सरकार हर स्तर पर मदद के लिए तत्पर रहती है। जनता की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है, और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रवीण सिंह, कमलेश मौर्या, प्रकाश राजभर, शशांक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, देवमनी तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *