14वां अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक ओलंपियाड 2025-26 शानदार सफलता के साथ सम्पन्न
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।
रविंद्रपुरी लेन नंबर 12 स्थित अबेकस न अबेकस के हेड ऑफिस में 14वां अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक ओलंपियाड 2025-26 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की डायरेक्टर रिचा अग्रवाल, चेयरमैन कुमार आदित्य एवं राजकुमारी अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस भव्य ओलंपियाड में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, रोजवुड स्कूल, सिटी ग्लोरियस स्कूल, आर्यन पेटल्स, डीपीएस (देल्ही पब्लिक स्कूल), सनबीम स्कूल, डलिम्स आदि प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
विशेष आकर्षण:
बच्चों ने मात्र 10 मिनट में 150 गणितीय प्रश्नों को हल कर अपनी स्पीड, एक्यूरेसी और कॉन्संट्रेशन का अद्भुत प्रदर्शन किया।
अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
संस्थान के चेयरमैन कुमार आदित्य ने कहा कि अबेकस न अबेकस बच्चों की मानसिक क्षमता को मजबूत बनाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, गर्व और प्रेरणा के साथ हुआ।
10 मिनट में 150 सवाल हल 500 बच्चों ने दिखाया कमाल !










