Home / Uncategorized / सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बाबू जगजीवन राम

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बाबू जगजीवन राम

आज दिनांक 5अप्रैल दिन रविवार को जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी की जयंती काँग्रेस कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन चंदौली में मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आज देश भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री महान दलित नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।बाबूजी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित,ग़रीब और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिये संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया।देश के कृषि मंत्री व रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, हरित क्रांति,और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।उनका जीवन और संघर्ष आज हमे सामाजिक समरसता, समानता व भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उक्त अवसर पर सर्व श्री मती मधु राय डा रामधार जोसफ गंगा प्रसाद राजेंद्र गौतम चंद्रवंश यादव संतोष तिवारी श्री कांत पाठक जुगल किशोर राकेश पाठक रामौतार यादव मिठाई लाल संतोष चौबे शमशेर खान रामधार यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। संचालन शिवेन्द्र मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *