Home / Uncategorized / 48 घंटे में 10 शहरों में ओले, आज 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

48 घंटे में 10 शहरों में ओले, आज 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश | प्रदेश में बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार सुबह लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है।

पिछले 48 घंटों में वाराणसी और कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन सहित 10 शहरों में ओले गिरे। वहीं इटावा में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तेज आंधी और बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से घटकर 38 डिग्री तक पहुंच गया। बहराइच 38.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

मौसम में बदलाव के कारण पिछले तीन दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 15 लोगों की मौत की खबर है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

  • 48 घंटे में 10 शहरों में ओले
  • 43 जिलों में बारिश दर्ज
  • आज 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट
  • 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की संभावना
  • 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *