Home / Uncategorized / वांछित वारंटियों के विरुद्ध अभियान में थाना अनपरा पुलिस को सफलता, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित वारंटियों के विरुद्ध अभियान में थाना अनपरा पुलिस को सफलता, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

अनपरा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को थाना अनपरा पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुकदमा संख्या 1770/2007, राज्य बनाम रिवल यादव आदि, धारा 406, 467, 471, 120बी भा.दं.सं. से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था, जिसके अनुपालन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को अभियुक्तों के संभावित ठिकानों की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थान के आसपास से विधि-विधान के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दयाशंकर पुत्र गम्भीर, निवासी औड़ी, थाना अनपरा तथा कालिका प्रसाद खरवार पुत्र कन्हई खरवार, निवासी खजुरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 75 वर्ष) शामिल हैं।

गिरफ्तारी के पश्चात दोनों अभियुक्तों को उनके विरुद्ध जारी न्यायालयीय वारंट से अवगत कराया गया तथा आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।

इसके उपरांत दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
थाना अनपरा पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *